पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल के वुशु खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अनन्या ठाकुर, अद्विक सिंह, विभूति भारद्वाज, वंशिका राणा और नव्या शर्मा शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोच अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधन निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, विद्यालय निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि स्कूल में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है और खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।