फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: एसपी इलेवन ने डीसी इलेवन को हराकर जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी इलेवन ने डीसी इलेवन को हराकर जीती ट्राॅफी
विज्ञापन

नाहन के चौगान मैदान में खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में खेली गई एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता डीसी इलेवन को हराकर एसपी इलेवन ने अपने नाम की है। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी इलेवन ने निर्धारित छह ओवर में 72 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में डीसी इलेवन 60 रन ही बना पाई। एसपी इलेवन ने फाइनल मुकाबला 12 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में डीसी इलेवन ने एडवोकेट इलेवन और एसपी इलेवन ने सेंट्रल जेल को हराया। वहीं शुरुआती मैच में प्रेस क्लब पांवटा ने सिरमौर प्रेस क्लब को एक रन से हराया। विजेता टीम को सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने पुरस्कार वितरित किए। जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर ने किया। इस मौके पर प्रताप सिंह, राकेश गर्ग, नरेंद्र तोमर, राजेंद्र चौहान व सादिक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

....चंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें