फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क खोलने में मदद करेंगे समाजसेवी नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरूवाला। सोशल मीडिया पर खस्ताहाल पड़े हटवाल के वीडियो को देखकर समाजसेवी नितिन शर्मा ने सोमवार सुबह मशीन हटवाल भेजकर बंद पड़े रास्ते को खुलवाने का प्रयास करने का ऐलान किया है। समाजसेवी ने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में बारिश, मलबे या किसी अन्य कारण से सड़क बंद होती है और मशीन की आवश्यकता पड़ती है तो ग्रामीण सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि वर्ष 2024 में राजपुर-दाना क्षेत्र से सटे धौलीरोह खड्ड में आई विनाशकारी बाढ़ और बादल फटने की घटना ने हटवाल गांव को जाने वाले मार्ग की तस्वीर ही बदल दी थी। उस तबाही को दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन ग्रामीण आज भी उजड़े रास्तों, टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त नालियों और कूहलों की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें