फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में सोशल डिस्टेंस के लिए डंडे का फंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच मिलने वाली छूट के दौरान दुकानों में सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए प्रशासन का डंडे का फंडा खूब कामयाब रहा है। चौंकिए मत ! यहां बात किसी की पिटाई की नहीं हो रही। दुकानों में खरीदारी के दौरान लगी लाइनों में एनसीसी कैडेट्स के हाथ का डंडा रामबाण साबित हो रहा है। दुकानों में अपनी सेवाएं दे रहे एनसीसी कैडेट्स के पास लगभग एक मीटर की लंबाई के डंडे दिए गए हैं। खरीदारी करते वक्त यदि कोई सोशल डिस्टेंस के लिए बनाए गए गोले के निशान से आगे चला जाता है तो बीच में डंडा रखकर एनसीसी कैडेट्स एक मीटर की दूरी का हवाला देकर सोशल डिस्टेंस बना रहे हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकान पर साफ शब्दों में लिख दिया है कि मास्क नहीं पहना तो राशन नहीं मिलेगा। शहर में कर्फ्यू के दौरान मिल रही छूट के समय एनसीसी कैडेट्स शहर की विभिन्न दुकानों, चौगान मैदान में लगने वाली सब्जी की दुकानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चौगान मैदान में सब्जी की दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए लकड़ी के खंभे गाड़कर उसमें पाइपें बांधकर बैरिकेट्स बनाए गए हैं। जमीन पर भी एक-एक मीटर की दूरी पर चिन्ह बनाए गए हैं। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि सोशल डिस्टेंस ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का साधन है। इसके लिए जनता के सहयोग की जरूरत है। एनसीसी के कैडेट्स बखूबी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें