फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोनहाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के राजकीय महाविद्यालय रोनहाट के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी रोनहाट में कानून की जानकारी हासिल की। यह विद्यार्थी राजनीतिक विज्ञान विषय के प्रोफेसर मंजना शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पुलिस चौकी रोनहाट के प्रभारी कांस्टेबल अनिल भारद्वाज और अन्य सहयोगियों ने विद्यार्थियों को प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) की जानकारी दी। इसके अलावा जमानत के साथ ही अपराधों से कैसे बचना है के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इस अवसर पर संदीप कुमार, नवीन कुमार समेत पुलिस चौकी का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें