उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सिरमौर जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए आरक्षण का नया रोस्टर जारी कर दिया है। खास बात यह है 9 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। रोस्टर के अनुसार रास्त, शिलाई, टिटियाणा, पातलियों और त्रिलोकपुर को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। ददाहू, करगाणू और नेरी कोटली वार्ड अनुसूचित जाति की महिला, भाटावाली वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग व भगाणी को अन्य पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित किया गया है। दानाघाटों, सतौन, धौलाकुंआ, बनकला और सराहां वार्ड महिला, नौहराधार और लाना भल्टा वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आवंटित किया गया है।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सिरमौर जिला सिरमौर में 8 विकास खंडों के प्रधान पद के लिए आरक्षण का नया रोस्टर जारी कर दिया है।