पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के निहालगढ़ के समीप बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ग्राम ज्वालापुर निहालगढ़ निवासी हरीश कुमार पुत्र जगत राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह नान्ज फार्मा कंपनी रामपुरघाट में कार्यरत है। सोमवार देर शाम को स्कूटी पर घर वापस आ रहा था। इसी समय 8:45 बजे जब मैं बी फार्मा कंपनी के पास पहुंचा।
उसी समय पीछे पांवटा की ओर से आ रही बाइक ने मुझे ओवर टेक किया और गलत दिशा में जाकर राजबन की ओर से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक परमजीत, पीछे बैठी रजनी और स्कूटी चालक पाल सिंह को चोट आई। इनको उपचार के लिए निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने कहा कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
...