फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे नवरात्र को 9000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
अश्विन नवरात्र मेले के लिए त्रिलोकपुर मंदिर में सजाई गईं मां बाला सुंदरी की मूर्तियां। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर) महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन मास नवरात्र मेले के दूसरे दिन 9,000 के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन मंगलवार को 7,07,440 रुपये 1.280 किलोग्राम चांदी और आठ ग्राम सोना चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं ने अर्पित किया। मुख्य आरती के बाद सुबह 5:00 बजे कपाट खुले। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर में प्रवेश किया व माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नवरात्र मेले के दूसरे दिन आसपास के शहरों के अलावा दूर दराज के शहरों से भी श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे। कुछ श्रद्धालु सोमवार रात्रि को ही त्रिलोकपुर पहुंच गए थे। अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धालुओं के ठहरने व भंडारे की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त सिरमौर व मंदिर न्यास आयुक्त राम कुमार गौतम ने बताया कि मेला शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। दूसरे दिन 9,000 के करीब श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें