पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में मां से बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने दो घंटों में तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। हरियाणा से पांवटा साहिब घूमने आई बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों ने पांवटा पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को ढूंढ कर मां के हवाले कर दिया। बच्ची की मां ने इसके लिए पांवटा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि यह बच्ची हरियाणा के मछरौली से अपने मामा के घर पांवटा पहुंची थी। बाजार में यह अपनी मां से बिछड़ गई। पुलिस थाना पांवटा ने एक अपील सोशल मीडिया के माध्यम से भी की। इस मामले में परिजनों की मदद की गुहार लगाई गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने बच्ची को ढूंढकर उसकी मां की हवाले कर दिया।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जैसे ही गुमशुदगी की सूचना मिली पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आसपास क्षेत्र में गश्त करने वाले जवानों को सूचित किया। इसके बाद बच्ची को तलाश कर उसकी मां गीता देवी के हवाले कर दिया गया।