फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 103 बैग बरामद

Thu, 24 Nov 2022 04:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

सीआईयू को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलर में एक दुकान का निर्माण हो रहा है, जिसमें सरकारी सीमेेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम में शामिल मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी जसविंद्र सिंह, नीरज व विशाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सरकारी सीमेंट पकड़े जाने पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम (एसआईयू) ने सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। इसका इस्तेमाल निजी कार्य में किया जा रहा था। इस मामले में टीम ने मौके से सरकारी सीमेंट के 96 बैग भरे हुए और सात खाली बरामद किए। जानकारी के अनुसार सीआईयू को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलर में एक दुकान का निर्माण हो रहा है, जिसमें सरकारी सीमेेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम में शामिल मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी जसविंद्र सिंह, नीरज व विशाल मौके पर पहुंचे। जहां एनएच-07 पर कोलर बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति अपनी जमीन पर दुकानों का निर्माण कर रहा था।

विज्ञापन


मौके पर सरकारी सीमेंट के 96 भरे हुए बैग का ढेर व सात बैग खाली बरामद हुए। सीमेंट बैग पर नोट फॉर सेल लिखा था। पूछताछ में निर्माणाधीन दुकान के मालिक ने बताया कि सरकारी सीमेंट विक्रमबाग से किसी ठेकेदार से खरीदा है। इसकी सूचना एसआईयू टीम ने माजरा थाना पुलिस को दी और सीमेंट अपने कब्जे में लिया। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कोलर से सरकारी सीमेंट के 96 बैग भरे हुए व सात खाली बैग मौके पर बरामद किए हैं। सीमेंट के सभी बैग को सीज कर दिया गया है। माजरा थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें