फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अधिशासी अभियंता ने सराहां में जांचे पानी के टैंक और जलस्रोत

विज्ञापन
सराहां में पानी के भंडारण टैंकों की सफाई के बाद भीतरी हिस्से में लिपाई पुताई करते कर्मचारी। संवा? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग व स्वास्थ्य महकमा के संयुक्त प्रयासों से अब पच्छाद उपमंडल के सराहां में पीलिया के मामलों में कमी आने लगी है। भले ही सराहां में पीलिया से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा 78 पहुंचा है लेकिन अब इक्का-दुक्का मामले ही अस्पताल में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है तो जलशक्ति विभाग भी पेयजल स्रोतों व जल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई की नियमित रूप से निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को राजगढ़ से जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा सराहां पहुंचे। उन्होंने देवीधार, टिक्कर और चमोड़ा में बने सभी टैंकों का निरीक्षण किया, जो पूरी तरह साफ सुथरा मिले। उन्होंने कहा कि जिस योजना से सराहांवासियों को पानी की आपूर्ति की जा रही है, वह पानी पूरी तरह शुद्घ है। विभाग ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे जो सही मिले। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हिदायत दी कि लोगों को साफ सुथरा पानी मुहैया करवाया जाए।
उधर, पीलिया के रोगी कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। सराहां पंचायत प्रधान सुरती चौहान, बाग पशोग पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा, बनाहा पंचायत के पूर्व प्रधान अनूप शर्मा, रमेश कुमार, देव स्वरूप शर्मा, राजकुमार, नरेश कुमार व संजय अत्री ने बताया कि एक बार क्षेत्र में पीलिया रोग के बहुत ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग व जलशक्ति विभाग के संयुक्त मेहनत से इस बीमारी पर अंकुश लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि लोग उबला हुआ पानी ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल में लाएं। ऐसे जलस्रोतों का पानी कम पीयें जो पानी एक जगह पर खड़ा रहता हो, क्योंकि इससे रोग के ज्यादा फैलने की आशंका रहती है।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने बताया कि सभी जलस्रोतों व टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर समय-समय पर डाला जा रहा है। सभी टैंकों की सफाई करवाई गई है। लोगों को साफ व स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें