फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर के कलाकारों की प्रतिभा देखकर चंडीगढ़ में लोग हुए दंग

विज्ञापन
चंडीगढ़ के कलाग्राम में चल रहे नॉर्थ इंडिया फूड फेस्ट में परात नृत्य करते सिरमौर के चूड़ेश्वर लो? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग के लोक कलाकार इन दिनों चंडीगढ़ में पारंपरिक गीतों व लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा चंडीगढ़ के कलाग्राम में तीन से 11 दिसंबर तक नॉर्थ इंडिया फूड फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें एक ओर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लोक व्यंजनों को परोसा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा लोक गायन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। हिमाचल के जिला सिरमौर एवं किन्नौर के कलाकार हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से इस आयोजन में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
सांस्कृतिक मंडल के सचिव गोपाल हाब्बी ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर सबसे पहली प्रस्तुति हिमाचल प्रदेश की ओर से चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों द्वारा दीपक नृत्य की रही। दीपक नृत्य के पश्चात चूड़ेश्वर मंडल के कलाकारों ने लागा ढोलो रा ढमाका.., गीत पर रिहाल्टी माला नृत्य पेश किया।
विज्ञापन

मुंजरा नृत्य में कलाकारों की मनमोहक नृत्य अदाओं ने दर्शकों को खूब रिझाया। परात नृत्य में कलाकारों ने जैसे ही हाथ की अंगुली से से परात को उछाल कर डंडे पर टिकाकर घुमाना आरंभ किया तो दर्शक कलाकारों की इस कला को देखकर अचंभित रह गए और कलाकारों पर जमकर सराहना की। लोक नर्तकों में जोगेंद्र, गोपाल, चमन, अमी चंद, रमेश, सरोज, अनु, रीना, पायल, बीना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें