फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल पहले बने अपने आधार कार्ड अपडेट कराएं सिरमौरवासी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त रामकुमार गौतम ने सिरमौरवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले बन चुके आधार कार्ड जो अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं हुए हैं, वे अपना कार्ड अपडेट करवाएं ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

आधार कार्ड को अपडेट करवाने की सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
उन्होंने जिलावासियों से 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की भी अपील की। उन्होंने 5 और 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यदि आधार धारक ऐसी आयु प्राप्त करने के दो वर्ष के भीतर बायोमीट्रिक को अपडेट नहीं करता तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। बॉयोमीट्रिक अपडेशन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें