फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पटरी पर लौटेंगी रेणुका विधानसभा क्षेत्र के 229 स्कूलों की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए अधिकतर शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी पर भेजा गया था। इससे स्कूलों में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं थी। अब चुनाव संपन्न होते ही शिक्षक घर लौट आएं हैं। जो सोमवार से अपनी ड्यूटी पर आ जाएंगे। इसके बाद स्कूलों की व्यवस्थाएं पटरी पर लौट आएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड ददाहू व संगड़ाह के 229 स्कूलों से अधिकतर पुरुष शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव करवाने में लगाई गई थीं। इससे शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था जुगाड़ के सहारे चलाई गई। हालांकि, कुछेक वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च पाठशाला से अध्यापकों को प्राथमिक स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया ताकि कोई भी स्कूल अध्यापकों से खाली न रहे।
इस दौरान शिक्षा खंड संगड़ाह के 126 और ददाहू में 103 स्कूलों में व्यवस्थाएं जुगाड़ के सहारे चलाई गईं थीं। यहां शुक्रवार को मात्र एक-एक शिक्षक को ही स्कूलों में भेजा गया। वहीं, स्कूलों में भी अधिकतर महिला स्टाफ ही मौजूद रहा। जबकि पुरुष शिक्षकों को मतदान के दिन ड्यूटी पर तैनात किया गया था। इससे स्कूलों में सारी व्यवस्थाएं चरमरा गईं थीं। अब जबकि मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव ड्यूटी पर गए शिक्षक लौट आएं हैं। वह सभी सोमवार से अपने कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति देंगे।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ददाहू तपेंद्र ठाकुर व संगड़ाह के जोगिंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 11 नवंबर तक अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर भेज कर स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रखा गया था। कोई भी स्कूल शिक्षक के बिना नहीं था। चुनाव ड्यूटी पर गए सभी शिक्षक सोमवार को अपने-अपने स्कूलों में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें