फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में डेंगू के 22 नए मामले रिपोर्ट, 189 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में डेंगू के 22 नए मामले आए हैं। अब तक 189 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। रोजाना सामने आ रहे मामलों से लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज नाहन में शनिवार को 79 सैंपलों की एलाइजा जांच की गई। इनमें से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते शुक्रवार को जांचे गए 75 सैंपलों में से 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। पॉजिटिव मामलों में से किसी को मेडिकल कॉलेज में दाखिल नहीं किया गया है।
डेंगू के अधिकतर मामले नाहन और कालाअंब क्षेत्र से हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से मामले सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज नाहन और पांवटा अस्पताल में अब तक 2,769 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से 189 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। अक्तूबर माह में एक हफ्ते के दौरान 120 मामले डेंगू के आ चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने 22 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेंगू प्रभावित क्षेत्र में विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा विभाग जल्द ही जिले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें