फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नेहरू मैदान राजगढ़ में 7 जून से शुरू होगा राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू मैदान राजगढ़ में 7 जून से शुरू होगा राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्रीन क्लब राजगढ़ की ओर से 7, 8 व 9 जून को राजगढ़ के नेहरू मैदान में राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ग्रीन क्लब के संस्थापक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि इस लोक उत्सव में गायन प्रतियोगिता वॉयस ऑफ़ हिमाचल और नृत्य प्रतियोगिता वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में रहेगा। इस उत्सव में तीनों दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा और इस बार इस लोक उत्सव को नया रूप देने का प्रयास ग्रीन क्लब की ओर से किया गया है। इसमें महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह भी इस लोक उत्सव में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। इस लोक उत्सव का मुख्य आकर्षण झूले, मौत का कुआं और अंतिम दिन विशाल दंगल रहेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें