राजगढ़ के नेहरू मैदान में 7 जून से शुरू होगा राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्रीन क्लब राजगढ़ की ओर से 7, 8 और 9 जून को राजगढ़ के नेहरु मैदान में राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ग्रीन क्लब के संस्थापक धर्मेंद्र वर्मा ने यहां एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस लोक उत्सव में गायन प्रतियोगिता वायस ऑफ़ हिमाचल और नृत्य प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में रहेगा। ऑडिशन का क्रम शनिवार से राजगढ़ में आरंभ हो गया है जो रविवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद 19 मई को शिमला जिले के ठियोग व सिरमौर जिले के पांवटा में ऑडिशन रखे गए हैं। इस उत्सव में तीनों दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा और इस बार इस लोक उत्सव को नया रूप देने का प्रयास ग्रीन क्लब की ओर से किया गया है जिसमें महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह भी इस लोक उत्सव में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। इस लोक उत्सव का मुख्य आकर्षण झूले मौत का कुुआं और अंतिम दिन विशाल दंगल रहेगा।