फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार सब्जी मंडी की दुकानों में पूजा, आज से शुरू होगा क्रय-विक्रय

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार सब्जी मंडी की दस दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरवार को दुकानों का विधिवत पूजन किया गया। शुक्रवार से इन दुकानों में फल और सब्जियों के क्रय-विक्रय का कार्य शुरू हो जाएगा। जिन आढ़तियों ने नीलामी में दुकानें ली हैं, वे अब नई मंडी में ही किसानों की उपज की खरीद-बिक्री करेंगे। आढ़ती भारत भूषण, जेपी फौजी, रविंदर, यशपाल और राजेंद्र सहित अन्यों ने बताया कि अब बाजार से बाहर बनाई गई नई मंडी में ही किसानों से फल, सब्जियां और अन्य फसलें खरीदी जाएंगी। आढ़तियों का कहना है कि मंडी के बाजार से बाहर शिफ्ट होने से नौहराधार बाजार में लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें