फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनकला-दो स्कूल में बच्चों को बांटे जूते और गर्म कपड़े

विज्ञापन
बनकला-दो स्कूल में जूते व गर्म वस्त्र प्राप्त करने के बाद मुख्यातिथि के साथ विद्यार्थी। स्रोत स
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च उत्कृष्ट पाठशाला बनकला-दो में सर्दी से बचाव के लिए बच्चों को गर्म वस्त्र और जूते वितरित किए। ग्रामीण वैज्ञानिक और हबर्ल संस्था के निदेशक जेडीखान और एसएमसी प्रधान नीतू देवी ने 60 बच्चों को यह सामग्री प्रदान की। इस नेक कार्य को पूरा करने में जेडी खान और आशु भाटिया का सहयोग रहा। मुख्य अध्यापक मामराज चौधरी ने बताया कि जेडी खान ने इस पाठशाला को गोद लिया है। इससे पूर्व वह पाठशाला को 30 डेस्क देने की घोषणा कर चुके हैं और डेस्क बनाने का कार्य जोरों पर है। इसके अलावा 11 हजार रुपये की राशि भी विकास कार्यों को दी है। एसएमसी प्रधान नीतू देवी और मुख्य अध्यापक मामराज चौधरी ने इस कार्य के लिए जेडी खान का आभार प्रकट किया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें