फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कबड्डी में नैनाटिक्कर स्कूल ने सरहां को हराकर जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। सराहां स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में नैना टिक्कर स्कूल ने सराहां को 39-38 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बॉलीवाल में धार टिकरी स्कूल ने जयहर को 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती। खो-खो मे वासनी स्कूल ने सरसु और बैडमिंटन में कांगर धरयार ने सराहां को 2-1 से हराकर खिताब जीता। ठोडा में कोटला पंजोला, मार्चपास्ट में गागल शिकोर, कुश्ती में धार टिक्करी, वासनी, सिरमौरी मंदिर के स्कूलों ने पदक जीते। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोज शर्मा रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणधीर सिंह, वेंकटेश शर्मा, संजय अत्री, संजय कुमार, धनी राम शर्मा व रजवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें