संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चंबा मैदान स्थित इंडोर शूटिंग रेंज में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने दो मेडल अपने नाम किए। विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्य दविंद्र साहनी ने बताया कि शूटिंग प्रशिक्षक करणवीर सिंह के प्रयासों व नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने अंडर-12 में दो मेडल प्राप्त किए। ओजस्वनी और परी थापा ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 172 विद्यार्थियों के बीच समरजीत, सानवी तथा शौर्यवीर ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।