नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय नौहराधार के बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने 96.25 प्रतिशत और बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता झगटा ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है तथा ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।