नाहन/सराहां(सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली की जानकारी दी गई। शिक्षिका सृष्टि शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि जनप्रतिनिधि कैसे चुने जाते हैं। हेड बॉय, हेड गर्ल और हाउस लीडर का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया गया।बच्चों की वोटर लिस्ट तैयार की गई। इसके बाद पोलिंग बूथ बनाया गया और प्रतिनिधि चुनने के लिए बच्चों से वोट डाले। पांचवीं कक्षा के दिव्यांश जुनेजा को हेड बॉय और सृष्टि को हेड गर्ल चुना गया। निशांत को रवींद्रनाथ टैगोर हाउस का कैप्टन चुना गया, जबकि तमन्ना और अंशिका को रानी लक्ष्मी बाई हाउस का कैप्टन चुना गया। प्रियंका को कल्पना चावला हाउस का कैप्टन और आदित्य और सचिन को श्री भगत सिंह हाउस का कैप्टन चुना गया। पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने बताया कि बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनाव प्रक्रिया से अवगत करवाया गया।