राजगढ़ (सिरमौर)। श्रीनिवास रामानुजन विद्यार्थी डिजिटल छात्रवृत्ति योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोंगली खेच के सात विद्यार्थियों को मेरिट सूची में स्थान मिलने पर 16 हजार के वाउचर प्रदान किए गए। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी पढ़ाई के लिए सहायक डिजिटल उपकरण लेने के लिए कर सकते हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार रिहा ठाकुर पुत्री रणवीर सिंह, कशिश चौहान पुत्री सुरेश कुमार, प्रिया शर्मा पुत्री अशोक कुमार, नेहा कुमारी पुत्री कमल किशोर, विनय शर्मा पुत्र सत्यानंद शर्मा और आभास शर्मा पुत्र क्षमा दत्त शर्मा को वाउचर प्रदान किए गए हैं। वाउचर प्रदान करते हुए कार्यभार प्रधानाचार्य सुषमा रानी और समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद