जिला स्तरीय बाल मेले के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित खंड स्तरीय बाल मेले में उच्च पाठशाला जामली के सात्यता थापा ने शतरंज प्रतियोगिता जीती।
खंड स्तरीय बाल मेले में शिक्षा खंड सुरला के संकुलों सैनवाला, मोगीनंद, सुरला और बनेठी के 100 छात्र-छात्राओं और अनुरक्षक शिक्षकों ने भाग लिया। छठी से आठवीं कक्षा की शतरंज प्रतियोगिता में जामली के सात्यता थापा ने पहला स्थान पाया। स्कूल के मुख्य अध्यापक राकेश कौशिक ने कामयाबी पर छात्र सात्यता और शारीरिक शिक्षक जंगवीर सिंह को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सात्यता अब जिला स्तरीय बाल मेले में होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। संवाद