फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: देसी घी के 500 दीयों से जगमगाई रेणुका झील, उपमुख्यमंत्री ने की महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के पहले दिन पवित्र रेणुका झील शुद्ध देसी घी के सैकड़ों दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। मौका था मां रेणुका और भगवान परशुराम की भव्य महाआरती का। इस धार्मिक आयोजन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर मां रेणुका की आराधना की। महाआरती के लिए पवित्र रेणुका झील में शुद्ध देसी घी के करीब 500 मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए गए। दीयों की रोशनी से झील का नजारा अलौकिक हो उठा। विद्वान पंडितों और संत-महात्माओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां रेणुका और भगवान परशुराम की महाआरती संपन्न करवाई। इस दिव्य आयोजन को देखने के लिए पवित्र स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मेले के दौरान महाआरती का यह सिलसिला 24 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें