फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गुरु ने अपने चेले संजय को 241 मतों से दी करारी पटकनी

विज्ञापन
राणाघाट पंचायत में प्रधान पद पर जीत दर्ज करने के बाद पत्नी के साथ कलिया राम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ ब्लॉक की राणाघाट पंचायत में प्रधान पद पर 65 वर्षीय कलिया राम उर्फ डीना ने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 241 मतों से पराजित किया। कलिया राम की समूचे क्षेत्र में एक कुशल कारीगर के रूप में एक अलग पहचान है। सबसे मजेदार बात यह है कि संजय कुमार भी कलिया राम के चेले हैं। कलिया राम ने ही संजय को मिस्त्री के कार्य में दक्ष किया है। अर्थात गुरु ने अपने चेले को पंचायत चुनाव में करारी पटकनी दी है। बता दें कि राणाघाट पंचायत में कुल 991 मतदाता है, जिसमें से कलिया राम को 612 और संजय को 371 मत प्राप्त हुए। कलिया राम की बतौर मिस्त्री क्षेत्र में काफी जान-पहचान है, जिसके चलते पंचायत के लोगों ने उदारता से उन्हें मत देकर जिताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें