संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। तीन छात्राओं ने हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक और गणित विषय में छात्रा ने 100 में से 99 अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने बताया कि दसवीं की वार्षिक परीक्षा में मानसी पुंडीर ने 93 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यशस्वी ने 89 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और आशीष ठाकुर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन छात्राओं (मानसी, प्रियंका, सुहानी) ने हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों और अध्यापिकाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से बबीता कंवर और निरुपमा को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने गणित विषय के अध्यापक राकेश कुमार और छात्रा यशस्वी को 100 अंक में से 99 अंक प्राप्त करने पर भी बधाई दी।