फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घरों में घुस रहा बारिश का पानी, डीसी को बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के विलाराउंड क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन कार्य के चलते बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला और समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील गौड ने बताया कि विलाराउंड क्षेत्र में घरों से ऊपर सरकारी भवन बन रहा है। लोक निर्माण विभाग ने दो साल पहले कटिंग की थी। इसके कारण बड़े-बड़े पत्थर हवा में लटके हैं। वाटर सोर्स बंद है। इसके कारण ऊपर का सारा पानी सड़क से होते हुए घरों में घुस रहा है। हवा में लटके पत्थर बड़े हादसे को त्योता दे रहे हैं। उपायुक्त से उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें