नाहन। जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार को मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर बाद नाहन, कालाअंब और मोगीनंद आदि क्षेत्रों में कुछ देर बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कालाअंब आदि क्षेत्रों में पिछले कई दिन से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशानी झेल रहे हैं। पिछले दिन भी जिले के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। जिला मुख्यालय नाहन में पांच दिन से लगातार शाम के समय एक से डेढ़ घंटे बारिश हो रही है।
नाहन में दोपहर बाद हुई बारिश से बचने के लिए भागते लोग। संवाद