जिला खनन अधिकारी की टीम द्वारा पुरुवाला क्षेत्र में कि गई छापामारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला खनन विभाग अधिकारी की टीम ने पांवटा साहिब के पुरुवाला के बाता नदी के समीप छापामारी की। इस दौरान अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी व ट्रेक्टर संचालक से 55 हजार जुर्माना राशि वसूली गई। पुरुवाला में बाता नदी के आसपास अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद वीरवार को जिला खनन अधिकारी कुलभूषण की टीम ने अपनी विभागीय टीम में शामिल खनन निरीक्षक मंगत राम शर्मा, राजेश कुमार व अनुज ने बाता नदी के समीप छापेमारी की। इस दौरान नदी क्षेत्र में एक जेसीबी तथा ट्रेक्टर अवैध खनन करते मिले। खनन टीम ने मौके पर ही इनके संचालक को खनन अधिनियमों के तहत जुर्माना राशि वसूली। उधर, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने पुष्टि की है। जिले में संवेदनशील अवैध खनन स्थलों पर इस तरह का अभियान जारी रहेगा। संवाद