भांभी भनौत स्कूल में मुख्यातिथि के साथ विजेता विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
सचित्र
नाहन (सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भांभी भनौत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत्त वीरेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि रहे। आधुनिक उपकरणों के जरिए आयोजित इस प्रतियोगिता में विवेक ठाकुर, दिवांश व गौरव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि ऐसी स्पर्धाओं से बच्चों में सीखने की ललक पैदा होती है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद