फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाजपा मंडल संगड़ाह के पांचों जोन अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल भंडारी को हरिपुरधार की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। भाजपा मंडल संगड़ाह ने पांचों जोन के अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं। मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। गोपाल भंडारी को हरिपुरधार, कृपाराम शर्मा को भलौना, जोगिंदर ठाकुर को अंधेरी, यशपाल ठाकुर को संगड़ाह तथा वीर सिंह ठाकुर को रजाना जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरिपुरधार जोन के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल भंडारी ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता तथा संगड़ाह मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया। गोपाल भंडारी ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते आ रहे हैं। अब जोन अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद भी पूरी समर्पण भावना के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इससे पूर्व वह रेणुका भाजपा मंडल में सचिव के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें