रेणुकाजी तीर्थ में करेंगे पूजा-अर्चना, जनसभा को करेंगे संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का 24 दिसंबर को ददाहू में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा अपने गृह क्षेत्र पहुंच रहे हैं। ददाहू में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे श्री रेणुकाजी तीर्थ में पूजा-अर्चना करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से वहां करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्तर सिंह तोमर ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष 24 दिसंबर को दोपहर बाद 1:00 बजे नाहन से ददाहू पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद श्री रेणुकाजी में जनसभा को संबोधित करेंगे।