राजगढ़ (सिरमौर) राजगढ़ में देसी शराब से लदी एक पिकअप अचानक लुढ़ककर शराब के ठेके में जा घुसी। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और न ही कोई इसकी चपेट में आया। एचपी 16 ए 5511 नंबर की पिकअप देसी शराब से लदी हुई थी, जिसे ठेके के समीप कुछ दूरी पर खड़ा किया गया था। बताया जा रहा है कि जहां पिकअप खड़ी की गई थी, वह स्थान काफी ढलान वाला है। इसी दौरान वाहन पीछे की ओर लुढ़कते हुए सीधे ठेके में जा घुसा। संवाद