फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सावन के छठे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की रही खूब भीड़

विज्ञापन
सावन के सोमवार को प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना व गंगाजल चढ़ाते श्रद्वालूगण: संवाद
विज्ञापन
(सचित्र)
विज्ञापन


सावन के छठे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पातालेश्वर और बद्रीपुर मंदिर में खूब गूंजते रहे शिव शंकर के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सावन के छठे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की खूब भीड़ रही। पांवटा साहिब के पातालेश्वर महादेव मंदिर, बद्रीपुर शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान बम-बम भोले व शिव शंकर भगवान के जयकारे गूंजते रहे। शिवालयों में महामृत्युंजय जाप, रुद्राभिषेक व पूजन की पूरी रस्में श्रद्धालु आस्था से करवा रहे हैं।
पातालेश्वर महादेव मंदिर कमेटी अध्यक्ष दाता राम चौहान, महासचिव लक्ष्मी चंद अत्री, हरबंस सिंह, विनय कुमार गोयल व मोहन सहोता ने बताया कि सावन के सोमवार पर सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन को भक्तों की खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्वाभिषेक, भगवान पर गंगाजल व दूध चढ़ाया गया। रविवार को शिवलिंग का शृंगार किया गया था। लोग दूर-दूर से परिवार सहित दर्शनों को पहुंचे।
वहीं, बद्रीपुर निवासी नरेश खापड़ा, रजनीश गुप्ता, नीलम, ज्ञान प्रकाश, स्वाति, रीना, अजीत सिंह, सुमन व बिमला ने कहा कि सावन के सोमवार को मंदिरों में महामृत्युंजय जाप और पूजन की धूम मची है। काफी संख्या में लोग मंदिर में शीश नवाने पहुंचे। पांवटा साहिब, देवीनगर, माजरा, कोलर और राजबन के शिवालयों में भी लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें