फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आड़े तिरछे पार्क किए गए वाहन बने मुसीबत

Mon, 07 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाजार शिलाई में वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। पैदल चलने वाले आम आदमी को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। आड़े तिरछे पार्क किए गए वाहन समस्या को और बढ़ा रहे हैं। यातायात पुलिस की ढीली कमान लापरवाह वाहन चालकों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


आए दिन शिलाई बाजार में सड़कों पर वाहन गलत ढंग से पार्क किए जा रहे हैं।
वाहन मालिक वाहनों को पार्क करके चले जाते हैं। यहां तक कि कई दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। सड़क पर ही सामान इधर-उधर बिखरा रहता है जिसके चलते वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। साथ ही पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी बिशन सिंह, जगत सिंह, राहुल चौहान, कृपा राम, ध्यान सिंह, चमन लाल, बाबू राम, श्यामा देवी, नेत्र सिंह आदि का कहना है कि यातायात पुलिस यदि सख्ती बरते तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

उधर इस संबंध में शिलाई थाना प्रभारी दूलो राम ने बताया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। चालान काटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। वाहन चालकों को सख्ती से यातायात नियमों का पालन करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें