पांवटा साहिब कॉलेज के कैडेट्स ग्रुप सांग, ग्रुप डांस और सोलो सांग में प्रथम स्थान रहे। स्रोत्र:
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी कॉलेज पांवटा साहिब के एनसीसी कैडेट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने ग्रुप सांग, ग्रुप डांस और सोलो सांग में प्रथम स्थान हासिल कर तीनों सांस्कृतिक ट्रॉफियां जीतीं। महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी ने एडजुटेंट के रूप में शिविर का संचालन किया। कैडेट कशिश ने कंपनी सीनियर के रूप में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। संवाद