फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में सभ्यता अत्री व अंजली का नहीं रहा कोई सानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला प्रशासन और भाषा विभाग के तत्वावधान में पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मेरा हिमाचल तथा नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मेरा सिरमौर, विषय पर जिलास्तरीय ऑनलाइन चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में जिला के 47, वरिष्ठ वर्ग में 58 तथा नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में 22 और वरिष्ठ वर्ग में 25 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में आरवीएन स्कूल ददाहू की सभ्यता ने पहला, राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों की महक तोमर ने दूसरा और एवीएन स्कूल नाहन की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीएवी नाहन की सौम्या तोमर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में एवीएन स्कूल नाहन की अंजलि चौहान पहले, पाइन वुड हिल पब्लिक स्कूल जमटा की अंशिका रमौल दूसरे, डीएवी नाहन के नमन वर्मन ने तीसरा स्थान पाया। जबकि रावमपा नाहन के देवकी नंदन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में एनवीएन स्कूल नाहन के अक्षत वालिया पहले, नैनीधार की पायल दूसरे, नारग की अदिति ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। जबकि रावमापा कोटला बड़ोग की स्नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल नाहन के हरमनजीत ने पहला, रावमापा नैनीधार के गोविंद ने दूसरा, रावमापा बनेठी की प्रीतिका पुंडीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा की सोनिया सैणी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें