फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राखियों की खरीद पर ऑनलाइन शॉपिंग की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
राखियों की खरीद पर ऑनलाइन शॉपिंग की मार
विज्ञापन

महिलाओं को घर बैठे मिल रही पसंदीदा राखियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। वर्तमान दौर में त्योहारों की रौनक और खरीदारी भी ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर हो चुकी है। आने वाले राखी पर्व को लेकर भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। इससे कारोबारी मंदी की मार से जूझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की अधिकतर महिलाएं राखियों की ऑनलाइन खरीदारी कर रही हैं। इससे बाजार में राखियों की खरीदारी न के बराबर रह गई है। राखियों का स्टॉल लगाकर कुछ कमाई की आस में बैठे दुकानदार निराश हैं। शहरी क्षेत्र की अधिकतर महिलाएं ऑनलाइन ही राखियों की खरीदारी कर चुकी हैं। बस, ग्रामीण क्षेत्र की चंद महिलाएं जरूर बाजार खरीदारी को आ रही हैं लेकिन उनकी संख्या न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कुसुम तोमर, यशोदा देवी, कल्पना शर्मा, विनीता ठाकुर, अर्चना शर्मा, नवोदिता व सपना आदि ने बताया कि उन्होंने अपनी पसंदीदा राखियों को ऑनलाइन आर्डर दे कर घर ही मंगवा लिया है। निश्चित दामों पर उन्हें घर बैठे ही मनपसंद राखियां मिल गई हैं।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें