हिट एंड रन मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब- शिलाई एनएच-707 पर वीरवार को हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पांवटा साहिब पुलिस ने हिट एंड रन मामले के आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के ग्राम गोंदपुर डाकघर निहालगढ़ निवासी बलविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को पांवटा साहिब के गोंदपुर में सड़क पर एक ट्रैक्टर ने स्कूटर सवार छोटे भाई कमलजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद गंभीर रूसे घायल अपने भाई कमलजीत को कार में गोंदपुर ट्रक यूनियन के समीप से पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।