पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र में वीरवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव ढाढस निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना शिलाई की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि गांव बांदली निवासी रमेश सिंह सुबह खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसने खाई में गाड़ी एचपी 85-4002 दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखी। जब गाड़ी के आसपास देखा तो झाड़ियों में एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी ने बताया कि जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।