हरिपुरधार। संगड़ाह विकासखंड की बडोल पंचायत में शनिवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पंचायत प्रधान अनिल शर्मा ने सभी पांच वार्ड सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और पंचायत के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। शपथ लेने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। विशेष मौके पर पंचायत उप प्रधान वीरेंद्र कुमार, पंचायत सचिव जागर सिंह समेत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सुमित्रा, दौलतराम, नीलम, अनीता और दुर्गा दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद