फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संत निरंकारी मिशन कल नाहन में करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी रविवार, 24 मई 2026 को नाहन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नर सेवा, नारायण सेवा और रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं के पावन संदेश के साथ यह शिविर संत निरंकारी भवन, नाहन में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जोनल इंचार्ज 5ए (सोलन) विवेक कालिया विशेष रूप से शिरकत करेंगे। मिशन के सेवादारों ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें