नाहन (सिरमौर)। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एनसीसी आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में दो महीने का कठिन रेजिमेंटल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद शमशेर स्कूल नाहन के शिक्षक अमित शर्मा ने सेकंड ऑफिसर का रैंक हासिल किया है। अमित ने बताया कि इस प्रशिक्षण में फिजिकल फिटनेस और फायरिंग जैसे कड़े मापदंडों के आधार पर शिक्षकों को तैयार किया जाता है, ताकि वे विद्यालयों में एनसीसी गतिविधियों का संचालन कर एनसीसी और आर्मी के बीच एक मजबूत सेतु बन सकें। पासिंग आउट परेड के दौरान अकादमी के कमांडेंट मेजर जनरल सरबजीत सिंह बक्शी ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन की प्रशंसा की।