फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोहड़ू जाना मेरी आमिये और साहिबा री बीबिये...’ गाने पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
वामन द्वादशी मेले में कार्यक्रम प्रस्तुति देते रिमिक्स किंग कुलदीप शर्मा। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले की तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पंजाबी गायक राजगुरु के नाम रही। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने एक के बाद एक पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा। जैसे ही कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देने मंच पर पहुंचे तो पूरे पंडाल ने तालियों व सीटियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने प्रथमे गुरु जी को वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने रोहड़ू जाना मेरी आमिये, दरोगा जी इन छोरुआ जो देयां समझाये, हो मुंदड़ी जोगे न रोए तेरे कानों, कुल्लू मनाली लागा मेला, ऐसी मुजरे जोगी जमाना बे छेदू सजलो रो ऐसी मुजरे, और साहिबा री बीबिये रंग डालना चुना हो आदि गाने पेश कर पंडाल में मौजूद लोगों को झूमने पर विवश किया। इस दौरान लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप और मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी खूब थिरके।
इससे पहले पंजाबी कलाकार राजगुरु ने मुंडा तेरा जवान हो गया, पिंड तेरा देखूं, साढ़े नाल रहोगे तो ऐश करोगे, तू यारी न लावी व माए न मेरिए शिमले नी बसना इत्यादि गीतों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। उनसे पहले राखी गौतम ने एक हसीना थी एक दीवाना था, यार नी मिलना दिलदार मिलना, टिप-टिप बरसा पानी- पानी में आग लगाई गाने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में श्रेया, प्रदीप शर्मा, पंकज, नरेंद्र नीटू, राखी गौतम, अंकुश व इंदु बाला ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें