फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में जाम से मरीज-मुसाफिर सब परेशान

विज्ञापन
नाहन में दिल्ली गेट के समीप जाम में फंसा रोगी वाहन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन में जाम से मरीज-मुसाफिर सब परेशान

नाहन। कालका-शिमला फोरलेन बंद होने से नाहन में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। जाम को खुलवाने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात हैं, लेकिन शहर की तंग सड़कों पर बड़े ट्राले फंसने से जाम की समस्या आम हो रही है। मंगलवार को भी दिल्ली गेट और इसके आसपास के हिस्सों में बीच-बीच में जाम की समस्या बनी रही। इस बीच एक रोगी वाहन भी जाम में फंस गया। हालांकि पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने का प्रयास करते दिखे लेकिन एक समय में अधिक वाहन एक साथ गुजरने से जाम लग रहे हैं। इससे न केवल वाहन चालक परेशान हैं, बल्कि मरीज और मुसाफिर भी दिक्कतें झेल रहे हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है।

नाहन में दिल्ली गेट के समीप जाम में फंसा रोगी वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें