फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम बेटियों समेत 30 वर्षीय महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उतर प्रदेश के एक कामगार की पत्नी और दो मासूम बेटियां 19 सितंबर से लापता हैं। प्रवासी कामगार ने खुद तलाश करने के बाद पांवटा थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पांवटा थाना पुलिस टीम ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के ग्राम जसमौर निवासी मजदूर मुंशी कुमार (36) का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से पांवटा में रह रहा है। पांवटा की बद्रीपुर पंचायत में किराये के कमरे में रहता है। पांवटा में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। 19 सितंबर को जब वह काम से लौटा तो कमरे से पत्नी (30) और दो मासूम बेटियां गायब थी। आसपास तलाश किया गया। बीबी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। तलाश करने पर कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस थाना में गुमशुदगी की सूचना दी है। उधर, पांवटा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें