ढाकवाला स्कूल में शिक्षकों के साथ सम्मान समारोह में पुरस्कृत किए विद्यार्थी।
नाहन (सिरमौर)। उच्च विद्यालय ढाकवाला में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सालभर की गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका अंशु चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यासीन विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान मनोज कुमारी, रुचिका तोमर, कृष्ण शर्मा, अरुण कुमार, जसवीर सिंह, रीना कुमारी और रमेश चंद मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद