दो जनवरी को झंडूता बाल विकास परियोजना कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। आंगनबाड़ी केंद्रों में 16 दिसंबर को सहायिकाओं, कार्यकर्ताओं के पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार फिर स्थगित हो गए हैं।
विकास एवं परियोजना अधिकारी झंडूता पवन कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के आवेदनों की संख्या तीन से कम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संडियार, आंगनबाड़ी सहायिका अंदरोली, आंगनबाड़ी सहायिका संडियार, समलोहल, पनोह, आंगनबाड़ी सहायिका पनोह केंद्र में पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन करने की तिथि 30 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी पात्रता शर्तों के अनुरूप कार्यालय बाल विकास झंडूता में आवेदन सादे कागज पर वांछित दस्तावेजों सहित सायं 5 बजे तक जमा करवाएं। साक्षात्कार 2 जनवरी को सुबह 11 बजे कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता में होंगे। जिन पात्र अभ्यार्थियों ने पहले आवेदन कर रखा है उन्हें दोबारा से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। साक्षात्कार के समय मूल दस्तावेजों की प्रतियों सहित कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित रहें।